बलौदा बाजार

खौफनाक इंतकाम: पत्नी बनी ‘सुपारी किलर’, सुपारी दे कर तलवार से कटवाया पति का सिर!

CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने युवक को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास तलवार से काट डाला। सिर कलम कर दिया। धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए, जबकि सिर को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ दिया, ताकि सबूत न मिल पाए। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी पत्नी को अननेचुरल संबंध के लिए परेशान करता था। पत्नी को पीटता था। दूसरे पुरुषों से भी संबंध करने के लिए दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर पत्नी ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को 40 हजार की सुपारी दी। साजिश के तहत पति को अपने मामा घर ले गई। शराब पिलाई।

इसके बाद पत्नी समेत 4 लोगों ने नशे की हालत में युवक को जमकर पीटा। युवक को कार से 20 किमी दूर बेहोशी की हालत में हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां सिर कलम किया। वहां से 10 किमी दूर ले जाकर सिर को गाड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक मर्डर के वक्त युवक की पत्नी अपने मामा के घर में थी। 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स और महिला का मामा मर्डर स्पॉट पर था।

दरअसल, 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे ग्राम मजगांव के पास हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही हथबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर मिले शव का सिर गायब था। गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक हल्की नीली जींस पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में ‘G.K. JOSHI’ लिखा हुआ था। यही लिखावट इस अंधे हत्याकांड की पहचान का सबसे बड़ा सुराग बनी। हालांकि सिर न होने के कारण शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।

80 जवानों की तलाशी, 4 दिन में हुई पहचान

पुलिस ने लगभग 80 जवानों की टीम के साथ 4 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। सोशल मीडिया, मुनादी, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। लगभग चार दिनों बाद शव की पहचान गैस कुमार जोशी (39) निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई।

मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने उसकी पत्नी कुसुम जोशी (35) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही। गोलमोल जवाब देती रही। सख्ती से पूछताछ करने पर कुसुम ने अपने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।

अननेचुरल सेक्स करता था, दूसरे पुरुषों से सेक्स करने के लिए बोलता था

पत्नी कुसुम ने बताया कि पति अननेचुरल सेक्स के लिए परेशान करता था। मारपीट करता था। दूसरे पुरुषों से भी सेक्स करने के लिए दबाव डालता था। इन हरकतों से परेशान हो गई थी। इसके बाद अपने मामा को आपबीती बताई। पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

युवक की पत्नी कुसुम ने पुलिस को बताया कि अपने मामा राजेश भारती (32) निवासी ग्राम दरचुरा की मदद से 2 सुपारी किलर्स दारासिंह अनंत (44) निवासी ग्राम डिग्गी, करन अनंत (34) निवासी ग्राम बड़े जरौद से संपर्क किया था। चारों के बीच 40 हजार रुपए में गैस कुमार जोशी की हत्या का सौदा तय हुआ।

पति को अपने मामा के घर दरचुरा गांव ले गई

इसके बाद सालभर पहले भी कुसुम ने सुपारी किलर्स के जरिए अपने पति की हत्या की कोशिश करवाई थी, लेकिन उस समय साजिश सफल नहीं हो सकी थी। इसके बाद पत्नी ने दोबारा साजिश के तहत सुपारी किलर्स को एक्टिव की। साजिश के तहत पति को अपने मामा के घर दरचुरा गांव ले गई।

साजिश के तहत मामा के घर में पहले से ही दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर युवक को जमकर शराब पिलाई। नशे की हालत में युवक के साथ पत्नी समेत चार लोगों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद मारपीट से युवक बेहोश हो गया।

20 किलोमीटर दूर ले जाकर सिर कलम किया

कुसुम ने पुलिस से बताया कि पति को बेहोशी की हालत में कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले गए। वहां धारदार तलवार से युवक का सिर कलम कर दिया। हत्या के बाद धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला किसी हादसे जैसा लगे।

इसके बाद मामा और 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने युवक का सिर रेलवे ट्रैक से करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके और पुलिस तक कोई ठोस सबूत न पहुंचे। इस दौरान युवक की पत्नी अपने मामा के घर पर थी। मर्डर स्पॉट पर नहीं गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest