सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शिक्षा और संतुलन ही सफलता की कुंजी है: हाई स्कूल लेंधरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

CG MEDIA TV:हाई स्कूल लेंधरा  सरस्वती साइकिल योजना  के तहत 9 की छात्राओं को सायकल वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण  पांडेय उसे क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती अभिलाषा कैलाश जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोदर सिदार उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक
शाला विकास समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल जी स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार पटेल एवं छात्र-छात्राएं नागरिक उपस्थित रहे साल की प्रांगण बहुत ही अच्छा साफ सुथरा है वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन में छात्राओं को साइकिल वितरण के संबंध में कहा कि यह साइकिल मिल रही है। यह केवल एक साधन नहीं, बल्कि आपके सपनों तक पहुँचने का माध्यम है। साइकिल तभी चलती है जब हम इसमें बैलेंस बनाते हैं बैलेंस बनाकर चलते हैं साइकिल से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि जीवन में हर क्षेत्र में बैलेंस होकर चलने पर अपने निर्धारित क्षेत्र तक पहुंचने में सफलता प्राप्त होती है


इसका सही उपयोग कीजिए, समय पर विद्यालय आइए और नियमित पढ़ाई कीजिए।
शिक्षा का अर्थ केवल किताबों में अच्छे अंक लाना नहीं है। असली शिक्षा वह है जो आपके व्यवहार, संस्कार और चरित्र में दिखाई दे।
मैं आप सबसे तीन बातें कहना चाहता हूँ:
पहली – प्रतिदिन कम से कम एक घंटा मन लगाकर पढ़ाई करें।
दूसरी – अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। जो अपने बड़ों का सम्मान करता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है।
तीसरी – मोबाइल का उपयोग सीखने के लिए करें, समय बर्बाद करने के लिए नहीं।
याद रखिए, डिग्री आपको नौकरी दिला सकती है, लेकिन अच्छा व्यवहार आपको सम्मान दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest