CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था।
विस्फोट प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ। ब्लास्ट के दौरान गर्म मलबा (राख) नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए। धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा।
घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। जहां इलाज जारी है। मृतक बिहार के रहने वाले हैं। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है।
कलेक्टर ने बताया कि घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर कलेक्टर से भी संपर्क किया गया है। श्रम विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है, ताकि प्लांट प्रबंधन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जा सके। साथ ही मृतकों के परिवारों और प्रभावित मजदूरों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। आधार कार्ड के माध्यम से मृत मजदूरों की पहचान कर ली गई है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 6 लोगों की बर्न इंजरी से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह की शिफ्ट में 50 से ज्यादा मजदूर काम पर मौजूद थे। सभी मजदूरों का एक-एक कर सत्यापन किया जा रहा है।
दरअसल, सीपत के NTPC प्लांट में 500 मेगावाट के यूनिट-5 में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। बुधवार सुबह 9 बजे से मजदूर यहां काम कर रहे थे। इस दौरान करीब 6 से ज्यादा मजदूर प्री AIR हीटर प्लेटफॉर्म पर ऊपर चढ़े थे।
बॉक्स पर लोहे के एंगल रख रहे थे। तभी अचानक पूरा स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया। जिससे मेंटेनेंस के काम में लगे 6 से ज्यादा मजदूर करीब 21 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए।
जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर स्ट्रक्चर में दब गए। हादसे के बाद प्रबंधन के लोगों ने स्टाफ की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। इस हादसे में सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी श्याम साहू (25) की मौत हो गई। जबकि, 4 मजदूर घायल हो गए। अब गुरुवार को इलाज के दौरान प्रताप सिंह की भी मौत हो गई।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.