
CG MEDIA TV:सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
आज चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 5,200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
बिना नंबर प्लेट वाले वाहन: धारा 50/177 के तहत वाहनों पर स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर न लिखने वाले 14 वाहन चालकों पर प्रकरण दर्ज कर 4,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी): नियम के विरुद्ध जाकर मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक यानी तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 2 मामलों में धारा 128/194(C) के तहत 1,000 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।

चालानी कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हमेशा निर्धारित गति सीमा में रहें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




