सारंगढ़ - बिलाईगढ़

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ : ग्राम हिर्री में तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से मौत, सदमे में परिवार

CG MEDIA TV:सारंगढ़ बिलाईगढ़:
जिले के ग्राम हिर्री में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ तालाब में नहाने गई एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान संतोषी बाई उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। वह रोज़ की तरह गाँव के ही एक तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान किसी कारणवश वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।  मौके पर शव को तालाब से बाहर निकाला और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest