पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी आवाज बुलंद हो रही है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले आज अहमदाबाद स्थित सर्किट हाउस और विश्व उमिया फाउंडेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा है—देशभर में ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ को जल्द से जल्द लागू कराना। आज की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार प्रतिनिधियों ने पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों, धमकियों, उत्पीड़न और कवरेज के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलाबाड़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप परिहार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मयूर गडावी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलमवीर उपस्थित रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ से जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, देवराज दीपक, हेमंत पटेल, शिवराज चौहान, टीकाराम सहिस और पोशराम साहू जैसे कई दिग्गज प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों के जुटने की उम्मीद है। गुजरात की इस ऐतिहासिक धरती से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है। यह अधिवेशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, और उनके सामाजिक-आर्थिक हितों के संघर्ष को एक नई दिशा देगा।


Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.



