
CG MEDIA TV:जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत नरियारा नगर पंचायत में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक को कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अतुल कुमार साहू पिता जय साहू, निवासी नरियारा की दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना में साथ में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, और शव का पंचनामा नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।

मौके पर थाना मूलमुला प्रभारी और पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




