सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान नाले में बहा 10 साल का मासूम, घंटों के रेस्क्यू के बाद मिला शव; रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

सारंगढ़-बिलाईगढ़:CG MEDIA TV रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नाले के तेज बहाव में बहे 10 वर्षीय मासूम बालक का शव घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया है।


नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम ठेंगाकोट निवासी 10 वर्षीय सहदेव बारिहा अपने साथियों के साथ पास के नाले में नहाने गया हुआ था। नहाते समय अचानक पानी का तेज बहाव आया और सहदेव संभल नहीं सका। देखते ही देखते वह गहरे पानी में बह गया।
DDRF और ग्रामीणों का संयुक्त रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला आपदा मोचन बल (DDRF) की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बीती रात से ही सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की लगातार तलाश के बाद आखिरकार मासूम सहदेव का शव नाले से बरामद किया गया।


गांव में छाया मातम
मासूम का शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। राखी से ठीक पहले हुए इस हादसे से पूरा ठेंगाकोट गांव स्तब्ध है और हर आंख नम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest