धमतरी

धमतरी: लॉज के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड से मिलने कवर्धा से आई थी धमतरी

धमतरी (छत्तीसगढ़)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ‘सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज’ में कवर्धा से आई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पिंकी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए कवर्धा से धमतरी आई हुई थी। दोनों सीजी-05 लॉज के एक कमरे में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि ठहरने के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद के कुछ ही देर बाद युवती का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
हत्या या आत्महत्या? गहराया सस्पेंस
घटना के सामने आने के बाद से युवती की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती पड़ताल में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले से जुड़े लोगों और युवती के बॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का बयान:
“मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है।

महेन्द्रकांत साहू

संपादक सीजी मीडिया टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest