
CG MEDIA TV :जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तनौद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पास्टर संजू दांडेकर (37) और मोती सिंह (39) को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। यह घटना वार्ड नंबर 20 में एक प्रार्थना सभा के दौरान हुई।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद के वार्ड नंबर 20 में रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदू संगठनों से धर्मांतरण के आरोपों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
आरोपियों ने हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणियां
पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के पास्टर संजू दांडेकर और किरारी गांव के मोती सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि वे लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही, उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
एएसपी उमेश कश्यप ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ जांजगीर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




