सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ के सुलोनी में हड़कंप: तालाब में मिला यादव परिवार की महिला का शव, मौत की वजह अस्पष्ट

सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुलोनी से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। गांव के ही एक तालाब में यादव परिवार की एक महिला का शव मिला है। सुबह-सुबह तालाब में महिला की लाश तैरती देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
मृतका की पहचान यादव परिवार की महिला के रूप में की गई है। हालांकि, महिला की मौत किस वजह से हुई और यह हादसा है या कुछ और, इसके कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मौत की असली वजह को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह अस्पष्ट है।
तालाब के आसपास ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना से जुड़ी आगे की अपडेट प्रक्रिया में है… पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ

महेन्द्रकांत साहू

संपादक सीजी मीडिया टीवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest