सारंगढ़ - बिलाईगढ़

साय सरकार ने दिया ‘बंपर उपहार’: दिवाली से पहले मिलेगी कर्मचारियों को सैलरी, भाजपा युवा नेता अनुज जायसवाल ने जताया आभार

CG MEDIA TV:सारंगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार पर बड़ी सौगात देने जा रही है। इस बार सरकार कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले ही देगी।इस संदर्भ में सारंगढ़ के भाजपा युवा नेता अनुज जायसवाल ने साय सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, उन्होंने परिवार वालों को दीपावली का बंपर उपहार व बोनस दिया।

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार द्वारा लगातार प्रदेश की जनता जनार्दन एवं समस्त कर्मचारियों के लिए एक खुशहाल सवेरा का आगाज किया गया है। राज्य के युवा वर्ग, महिला वर्ग और प्रदेश के जन-जन को अपना परिवार समझते हुए साय सरकार ने हमेशा उनकी तकलीफों को मद्देनज़र रखते हुए अपने परिवार के हित में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे यह सिर्फ एक नारा नही है बल्कि यह भाजपा का विश्वास और संकल्प है

साथ ही भाजपा युवा नेता अनुज जायसवाल ने समस्त शासकीय कर्मचारियों एवं क्षेत्र के जनता जनार्दन को धनतेरस एवं दीपावली के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई भी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest