सारंगढ़ - बिलाईगढ़

स्थापना दिवस पर ‘सेवा’ का संकल्प: अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में NSUI ने सारंगढ़ में लगाया विशाल रक्तदान शिविर

CG MEDIA TV: सारंगढ़

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानी NSUI ने आज अपना 56वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ युवाओं ने समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की।

NSUI के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं का हुजूम उमड़ा। इस खास मौके को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए, संगठन ने इसे ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे उपस्थित रहीं, जिन्होंने युवाओं के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि NSUI हमेशा से छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। अभिषेक शर्मा और उनकी टीम द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल मरीजों की जान बचाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में सकारात्मकता का संचार भी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest