
CG MEDIA TV:जांजगीर-चांपा जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सुखली गांव में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सुखली गांव की नहर पार में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना की तस्दीक करने के बाद साइबर टीम और सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की।


जब पुलिस टीम ने नहर पार स्थित जुआ फड़ पर दबिश दी, तो वहां भगदड़ मच गई। हालांकि, चौकस पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से 10 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्तियां और 46,700 रुपये नगद जब्त किए हैं।
आरोपियों पर कार्रवाई:
पकड़े गए सभी आरोपी स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




