सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस बेड़े में शामिल हुए नए वाहन: कानून-व्यवस्था होगी और अधिक चुस्त, SP सुनील शर्मा ने की पूजा-अर्चना

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को नए आधुनिक वाहन सौंपे गए हैं। पुलिस मुख्यालय से जिले को 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन आवंटित किए गए हैं।
शनिवार को जिला एसपी कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती निमिषा पांडे ने विधि-विधान से इन सभी नए वाहनों की पूजा-अर्चना की और इन्हें पुलिस के वाहन काफिले में हरी झंडी दिखाकर शामिल किया।
कम समय में पुलिस लेगी त्वरित एक्शन
इन नए वाहनों के आने से जिला पुलिस की कार्यप्रणाली अब और अधिक तेज और चुस्त बनेगी। आपातकालीन स्थितियों, कानून-व्यवस्था और वीआईपी (VIP) ड्यूटी के दौरान पुलिस बल को बेहद कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकेगा।
बसों का बहुउद्देशीय उपयोग: इन बसों का इस्तेमाल केवल बल परिवहन के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति या प्रदर्शन स्थल तक भारी राशन सामग्री, बैरिकेड्स और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को तेजी से पहुँचाने के लिए भी किया जाएगा।
ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त
नए वाहनों की उपलब्धता से जिले में पुलिसिंग का दायरा और बढ़ेगा। अब पुलिस की टीमें शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे सक्रियता से गश्त कर सकेंगी, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस खास मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिला एसपी कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

महेन्द्रकांत साहू

संपादक सीजी मीडिया टीवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest