
CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग लड़की से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। नाबालिग को धमकाया भी। आरोपी ने कहा कि किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शिवा निहाल है। अश्लील वीडियो के जरिए कई बार ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप किया। जब नाबालिग ने मिलने से मना किया तो फोटो वीडियो उसके दोस्तों को और रिश्तेदारों को भेज दिया। फोटोज के साथ गालियां भी लिखी थी।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी की हरकतों से परेशान होकर जब वह सिटी कोतवाली थाने पहुंची तो पुलिस ने दो दिन तक FIR दर्ज नहीं की। 2 दिन तक पुलिसकर्मी घुमाते रहे। तीसरे दिन मेडिकल के बाद FIR दर्ज की। आरोपी को अभी भी नहीं पकड़ा है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आरोपी शिवा निहाल ने 20 जून की शाम करीब 6 बजे लालदाढ़ीपारा स्थित अपने दोस्त के घर में नाबालिग को बुलाया। वह बात करते-करते गेट बंद किया। इस दौरान नाबालिग ने पूछा क्यों गेट बंद कर रहे हो तो आरोपी ने जबरन किस किया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान आरोपी ने रेप करते वक्त नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते वक्त किशोरी के गले पर चोट भी आई थी। शिवा निहाल ने वारदात के बाद नाबालिग से कहा कि किसी को बताओगे तो तुम्हें जान से मार डालूंगा। इससे नाबालिग डरी सहमी हुई थी।

डराने धमकाने के लिए दिखाता था तलवार
पीड़िता ने बताया कि रेप की वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर शिवा धमकी भरा मैसेज करने लगा। वीडियो कॉलिंग के जरिए डराने धमकाने के लिए तलवार दिखाया करता था। आए दिन मैसेज कर बुलाया करता था। नहीं जाने पर अश्लील तस्वीरें और गंदी बातें लिखकर भेजा करता था।
पीड़िता ने बताया कि जब मिलने से इनकार किया तो आरोपी शिवा ने 12 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को पोस्ट कर दिया। इंस्टाग्राम पर वह चैट किया करती थी, उसे ब्लॉक कर दिया। दूसरों से अश्लील वीडियो के बारे में पता चला।
नाबालिग ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद 13 अक्टूबर को थाने पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2 दिन परेशान होने के बाद 15 अक्टूबर की शाम FIR दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। आरोपी एक कांग्रेस नेता का करीबी है।
आरोपी शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज
मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जून 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की बात पीड़िता ने कही है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने इंस्टाग्राम से अश्लील वीडियो को हटा दिया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

