
CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर सुसाइड कर लिया। छत पर और लाश के पास खून ही खून बिखरा पड़ा है। दीवारों पर खून के छींटे पड़े हैं। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित जलतारे (36) है, जो जांजगीर-चांपा जिले के करौद गांव का रहने वाला था। फिलहाल अपने बड़े भाई और मां के साथ उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। अपने गांव करौद जाने की जिद कर रहा था, लेकिन घर जाने से पहले सुसाइड कर लिया।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मंगलवार (14 अक्टूबर) को दोपहर नीचे कमरे में सो रहा था, तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया। इसके बाद वह उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। कुछ देर के बाद वह छत पर चला गया। युवक छत की ओर से दरवाजा बंद कर लिया।

इस दौरान घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है। शाम करीब 6 बजे परिजन जब छत पर जा रहे थे, लेकिन छत का दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजे को खोलकर परिजन छत पर पहुंचे, तो परिजनों को खून से सनी रोहित की लाश मिली।
परिजनों के मुताबिक युवक के हाथ की नस और गले में धारदार हथियार से काटने के निशान थे। खून से लथपथ शव देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की। महीने भर पहले काम छोड़ चुका था युवक
सकरी TI प्रदीप आर्या ने बताया कि रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, तब पता चला कि वो सनकी किस्म का था। गांव में उसका एक भाई रहता है। कुछ समय से अपने गांव जाने की जिद कर रहा था।
सकरी TI ने बताया कि सिम्स में शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले में खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




