जांजगीर चांपा

रंजिश में चाकू से हमला, हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

CG MEDIA TV: जांजगीर | पुराने केस को वापस लेने के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शिवम यादव (20) निवासी वार्ड क्रमांक 18, कालिका होटल के पीछे, जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना 8 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोपी शिवम यादव ने आकाश यादव से पुराने केस को वापस लेने की बात कही। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

मामले की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest