
सरसीवा। नगर पंचायत सरसीवा के वार्ड क्रमांक 5 में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान की स्वीकृति और सौगात दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुलोचन बंजारे, उपाध्यक्ष नारायण साहू और वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद लालू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुलोचन बंजारे एवं उपाध्यक्ष नारायण साहू की उपस्थिति में हितग्राहियों को पक्के आवास के दस्तावेज और चाबियाँ सौंपी गईं। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद लालू शर्मा, पार्षद रेशम कुर्रे, पार्षद भुनेश्वर बंजारे और पार्षद कार्तिकेश्वर यादव ने लाभार्थियों को बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती गुलोचन बंजारे ने कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पक्की छत पहुँचाना है। नगर पंचायत इंजीनियर सत्यप्रकाश मधुकर एवं प्रशासनिक टीम की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और नियमों का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया है।

पक्का मकान मिलने से गदगद 32 परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि कच्चे मकानों की परेशानियों से अब उन्हें मुक्ति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत के अन्य शेष पात्र हितग्राहियों को भी जल्द से जल्द इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

प्रमाण पत्र सौपते समय लालू शर्मा ने भाऊक होकर हमरे चैनल के माध्यम हितग्राहियों से कहा की चुनाव के समय मैंने आप सभी से एक वादा किया था कि हमारे वार्ड के हर बेघर और गरीब परिवार को उनका हक दिलाऊँगा और उन्हें पक्की छत मुहैया कराऊँगा। आज जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे वार्ड के 32 हितग्राहियों को उनके पक्के मकान की सौगात मिली है, तो मेरा वह संकल्प पूरा हुआ है।
मेरे लिए यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उन 32 परिवारों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान की एक नई शुरुआत है जो सालों से कच्चे मकानों की सीलन, बरसात की तकलीफों और ठंड के डर में जी रहे थे। जब आज अपने हाथों से मैंने और हमारे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें pm आवास का तोहफ़ा दिया तो उनके चेहरे की खुशी देखकर मन को जो संतोष मिला, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
मैं अपने पूरे वार्डवासियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। साथ ही नगर पंचायत की पूरी टीम का आभार, जिनकी वजह से यह काम पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा हो सका। आपका यह सेवक लालू शर्मा हमेशा आपके हर दुख-सुख में साथ खड़ा है और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करता रहेगा।




