
CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सारंगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। दिल दहला देने वाली यह घटना गुडेली के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई है।
घटनास्थल: गुडेली पेट्रोल पंप के पास (सारंगढ़-रायगढ़ रोड)
मृतक का नाम: लक्ष्मण जायसवाल (निवासी: बंजारी)
आरोपी वाहन: अज्ञात कार नंबर प्लेट: CG 13 AT 3203
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजारी के रहने वाले लक्ष्मण जायसवाल गुडेली के पास से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मण जायसवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मानवता को शर्मसार करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद कार चालक घायल की मदद करने के बजाय, गाड़ी लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया। हालांकि, चश्मदीदों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आरोपी कार का नंबर नोट कर लिया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का नंबर CG 13 AT 3203 बताया जा रहा है।

सारंगढ़ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




