
CG MEDIA TV:सारंगढ़-बिलाइगढ़: राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 2016 बैच की अनुभवी आईएएस अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।

श्रीमती साहू इससे पूर्व संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी छवि एक सख्त और कार्यकुशल अधिकारी की रही है। जिले के नए कलेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति से स्थानीय निवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर।
प्रशासनिक दक्षता और जनहित के कार्यों के लिए जानी जाने वाली श्रीमती साहू अब जिले के विकास कार्यों का नेतृत्व करेंगी।
CG MEDIA TV की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!




