Blog

प्रभु श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का हुआ शानदार आयोजन

नगर पंचायत सरसीवां में 02 अप्रैल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर प्रभु श्रीहनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के नवयुवक श्रीहनुमान जन्मोत्सव समिति सरसीवां के द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन किया। झांकी एवं शोभायात्रा देखने श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जन्मोत्सव पर समिति द्वारा प्रातः दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं पूजा अर्चना कर नगर के बस स्टैंड स्थित हनुमान जी मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, तत्पश्चात शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं झांकी मां महामाया मंदिर से निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा राम दरबार एवं बाहुबली हनुमान जी इन झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया , शोभायात्रा का नगर भ्रमण करते हुए दक्षिण मुखी श्रीहनुमान जी मंदिर में महाआरती के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम में नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिला साथ ही ,


कार्यक्रम को सफल बनाने एवं यातायात को व्यवस्थित करने में पुलिस प्रशासन की मुख्य भूमिका रही।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के नवयुवक श्रीहनुमान जन्मोत्सव समिति सरसीवां के द्वारा आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के आधार स्तंभ रहे नगर के युवा साथी।

Related Articles

Latest