छत्तीसगढ़

बिलासपुर में खूनी तांडव: अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, तलवार से निकालीं आंखें।

CG MEDIA TV:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुजुर्ग महिला की तलवार से आंख निकालकर हत्या कर दी गई। अवैध संबंध के शक में हुए इस खूनी संघर्ष में परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोप है कि वारदात से पहले पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत तक नहीं सुनी। जिसके बाद दूसरे दिन पुलिस की इस लापरवाही से महिला की जान चली गई और सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम पेंडरवा में अवैध संबंध की आशंका को लेकर 2 पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम नाम के युवक से अफेयर है। बुधवार की शाम सुरेश श्रीवास और उसके दो नाबालिग बेटे शेख सलीम को मारने पहुंचे थे, लेकिन वह घर पर नहीं था।

इस दौरान तीनों घर में घुस गए और परिवार की बुजुर्ग महिला सहित अन्य सदस्यों पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि जो सामने आया उन्हें मारा। घायल छात्रा ने बताया कि दादी का गला रेत कर आंख निकाल लिए। भाई का चेहरा कट गया है। चाची पर भी हमला किया गया।
अब जानिए पूरा मामला

शेख सलीम ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऑटो में लाना-ले-जाना करता था। इस दौरान सुरेश श्रीवास की पत्नी से उसका कथित अवैध संबंध बन गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े हो चुके थे।

पहले चाकू लेकर दौड़ाया, पुलिस ने नहीं सुनी बात
घायलों के परिजन ने बताया कि अवैध संबंध का मामला सामने आने पर शेख सलीम के परिजन समझौता करना चाह रहे थे। लिहाजा, परिजन मंगलवार को सुरेश श्रीवास और परिवार के सदस्यों से मिलने गए थे। इस दौरान महिलाओं ने जब बातचीत करने की कोशिश की, तब सुरेश के बेटे ने चाकू निकाल लिया।

इस दौरान वो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे महिलाएं डर गईं। फिर मदद मांगने के लिए रतनपुर थाने पहुंची। लेकिन, रतनपुर पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। कहा कि राज्यपाल का कार्यक्रम है। जिसके बाद वो गांव पहुंचकर शिकायत सुनेंगे।
चाकू-तलवार से किया ताबड़तोड़ वार, बुजुर्ग महिला का काटा गला

इधर, बुधवार को इसी पुरानी रंजिश के चलते सुरेश श्रीवास और उसके दो नाबालिग बेटे चाकू-तलवार से लैस होकर शेख सलीम के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घर में घुसकर हमला बोल दिया। पहले उन्होंने बुजुर्ग महिला मुदाद बेगम (65) पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किया, उसकी आंखें निकाल कर गले में वार किया, जिससे खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर गई।

हमला करते देख परिवार की अन्य महिलाएं पहुंची, तब हमलावरों ने उन पर भी वार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य हमले में घायल हो गए।

आरोपियों ने किया सरेंडर, घायलों को भेजा अस्पताल

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। वहीं, पीछे-पीछे गाड़ी में भरकर घायल महिला और पुरुष सदस्य भी थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरेश और उनके बेटों ने मिलकर तलवार-चाकू से हमला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest