
CG MEDIA TV:रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्य के विकास और किसानों के हित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ने के आसार
बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा धान खरीदी है। वर्तमान में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। राज्य के कई जिलों से फीडबैक मिला है कि भारी आवक के कारण अभी भी बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने से वंचित हैं।
संभावित निर्णय: किसानों की सहूलियत को देखते हुए सरकार धान खरीदी की समय सीमा को एक सप्ताह या 15 दिनों के लिए आगे बढ़ा सकती है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पर बड़ा अपडेट
राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए ‘पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम’ को और अधिक अधिकार देने और इसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बजट 2026 की तैयारियां
आगामी विधानसभा सत्र के लिए राज्य बजट 2026 की रूपरेखा और प्राथमिकताओं को लेकर भी कैबिनेट में विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।




