
CG MEDIA TV सक्ती जिले के ग्राम उचपिंडा में आरकेएम प्लांट में मंगलवार रात हादसा हो गया। मजदूरों से भरी लिफ्ट पट्टा टूटने से गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर घायल मजदूरों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराया।

यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात दो और मजदूरों ने दम तोड़ दिया।
वहीं घायलों का इलाज जारी है। इसमें एक की स्थिति नाजुक है। सभी यूपी के सोनभद्र जिले के ग्राम बजिया, बराईडांड और पोखरा के रहने वाले हैं। बुधवार को मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना को लेकर मजदूर हीरालाल खैरवार ने बताया कि आरकेएम पावर प्लांट में ब्लॉक लिया था। नाइट शिफ्ट में छह मंजिल के प्रेशर पार्ट में क्वाइल का काम किया जाना था। इसके लिए 19 मजदूर गए। लिफ्ट में 10 मजदूरों की क्षमता के अनुसार सवार हुए। पांचवीं मंजिल से ऊपर जाते ही भरभराकर लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। सभी घायलों को लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और रायगढ़ लाए। यहां 4 की मौत हो गई और 6 का इलाज आईसीयू में जारी है।
हादसे में घायल और जान गंवाने वाले मजदूर हादसे का शिकार हुए मजदूरों में अंजनी कुमार सुपरवाइजर 29 वर्ष, बबलू प्रसाद गुप्ता रिगर 26 वर्ष, मिस्त्री लाल ग्राइंडर 45 वर्ष, विजय सिंह रिगर 32 वर्ष, राम सिंह रिगर 27 वर्ष, रतन रिगर 35 वर्ष, संजय कुमार रिगर 32 वर्ष, रामकेश रिगर 27 वर्ष, बलराम खलासी 38 वर्ष और रविंद्र कुमार फिटर 35 वर्ष शामिल हैं। मृतकों में उप्र सोनभद्र के पोखरा, बरईदान, बजिया और एक मजदूर झारखंड का है। मरने वालों में पोखरा निवासी अंजनी कुमार कन्नौजिया 40 वर्ष, बबलू प्रसाद गुप्ता 27 वर्ष, रविंद्र कुमार 37 वर्ष आऔर मिश्री लाल 40 वर्ष शामिल हैं।