सक्ती

हसौद: स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती पर वक्ताओं ने कहा— ‘संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा’

CG MEDIA TV : हसौद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद द्वारा विश्राम गृह हसौद में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. श्री परसराम भारद्वाज की 78वीं जयंती सादगी और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. भारद्वाज के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात एक विचार-गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने स्व. परसराम भारद्वाज के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शोषितों, वंचितों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र भार्गव, भोजराम हरवंश, ओमप्रकाश बर्मन, प्यारे साहू, हरिलाल खटर्जी, सीताबाई जाटवर, दादूराम सोनवानी, लखन चंद्रा, रमेश कश्यप, राहुल भारद्वाज, मोहन धिरहे, सतीश महेश, कृष्णा पटेल, दशरथ कर्ष, सुमित्रा घृतलहरे, मनोज चंद्रा, जगदीश निराला, संजय कोशले, रामकिशन घृतलहरे, गोरखनाथ भार्गव, तुलाराम मनहर, बसंत कश्यप, होरीलाल सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest