सक्ती

बिर्रा: सरपंच व पंचों ने शासकीय स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, कहा- “पढ़ाई में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी”

CG MEDIA TV:बिर्रा 30 जुलाई 2026:

ग्राम पंचायत बिर्रा के जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए गुरुवार को स्थानीय शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सरपंच पीली बाई साहू और पंचायत के अन्य सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की प्रगति और छात्र-छात्राओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।


निरीक्षण दल ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा, शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा, बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय और शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा का भ्रमण किया।
छात्राओं ने बताई शिक्षकों की कमी की समस्या
भ्रमण के दौरान सरपंच पीली बाई साहू और उपस्थित पंचों ने कक्षाओं में जाकर सीधे विद्यार्थियों से संवाद किया। हाई स्कूल बिर्रा के मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा-पूर्व तैयारियों और प्री-टेक्स्ट परीक्षाओं को लेकर सकारात्मक जानकारी दी। हालांकि, शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने भौतिकी (Physics) और रसायन शास्त्र (Chemistry) जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की कमी की समस्या से अवगत कराया।


इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए सरपंच पीली बाई ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की कमी की इस समस्या को जल्द ही संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुँचाकर इसका उचित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बच्चों की पढ़ाई नियमित और उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा सेंटर बिर्रा में बनाने की मांग और प्रोत्साहन की घोषणा


परीक्षा सेंटर का प्रयास: उपसरपंच प्रतिनिधि गोपाल कश्यप ने जानकारी दी कि आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का केंद्र (सेंटर) बिर्रा में ही बनाया जाए, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि लगातार और सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।
सम्मान समारोह: निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष सह पंच एकांश पटेल ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विषयों की पढ़ाई समय पर और नियमित रूप से पूरी कराई जाए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत बिर्रा द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) की गुणवत्ता और शैक्षिक सामग्रियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest