सारंगढ़ - बिलाईगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़: सारंगढ़-रायगढ़ रोड पर बड़ा हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में खंभे पर चढ़ी कार!

CG MEDIA TV:इस वक्त की एक बड़ी दुर्घटना छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग से सामने आ रही है। यहां ग्राम रेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में एक तरफ पूरी तरह लटक गई। आइए आपको दिखाते हैं मौके से आई यह ग्राउंड रिपोर्ट।”

यह तस्वीरें गवाह हैं उस खौफनाक मंजर की, जो सारंगढ़ और रायगढ़ के बीच ग्राम रेड़ा में देखने को मिला। रायगढ़ की दिशा से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे इस बिजली के खंभे को तोड़ते हुए उसके ऊपर ही चढ़ गई।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़कों पर रफ्तार पर काबू रखना कितना जरूरी है, ताकि ऐन वक्त पर गाड़ी को संभाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest