Blogसरसीवा

भाजपा मंडल सरसीवाँ के कार्यकर्ता तीर्थ यात्रा पर रवाना

भारतीय जनता पार्टी मंडल सरसीवाँ के कार्यकर्ता श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। इस पावन अवसर पर मंडल के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी उपस्थित जनों ने यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
तीर्थ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों — बनारस से प्रयागराज, अयोध्या से गोरखपुर, बैजनाथ धाम से पशुपतिनाथ, तथा जनकपुर धाम के दर्शन किए जाएंगे।यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आपसी एकता और संगठनात्मक मजबूती को भी दर्शाती है।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएँ कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करती हैं। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन का परिचय देते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक यात्रा को लेकर सकारात्मक वातावरण और उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Latest