रायगढ़

NRVS बड़ा हादसा: सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाकर काम! प्लांट में फार्नेस ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसेः लोहा गलाने के दौरान हादसा; 1 की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

CG MEDIA TV:रायगढ़ जिले के NRVS फैक्ट्री में फार्नेस ब्लास्ट होने से 3 मजदूर झुलस गए। शुक्रवार (24 अक्टूबर) सुबह हुए हादसे में एक मजदूर का गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो मजदूरों को जिले के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तराईमाल स्थित NRVS प्लांट में हर दिन की फार्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था तभी वह अचानक ब्लास्ट हुआ। इसी दौरान सुबह तकरीबन 7 बजे SMS फार्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और पास में काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए।

घायलों का इलाज जारी

गंभीर घायलों में रामनारायण यादव (40 साल) है जो यूपी आजमगढ़ के रहने वाले है। इसके साथ ही दो अन्य मजदूर भी झुलसे है। घटना से अन्य मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई।

जिसके बाद तीनों मजदूरों को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामनारायण यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।

मामले में जांच की जा रही है

इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में हादसा हुआ है। 1 मजदूर गंभीर है और 2 मामूली रूप से झुलसे हैं।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ करते हुए आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest