सारंगढ़ - बिलाईगढ़

6 खतरनाक गति अवरोधकों पर सिग्नल बोर्ड लगाने हेतु डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

CG MEDIA TV:जनता की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं!
आज सारंगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने, गढ़ चौक और कॉलेज मोड़ के पास स्थित 6 खतरनाक गति अवरोधकों (ब्रेकर्स) पर सिग्नल बोर्ड लगाने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


इन ब्रेकरों पर सूचना बोर्ड न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका ताजा उदाहरण कल गढ़ चौक पर हुआ ट्रैक्टर-स्कूटी हादसा है। प्रशासन से हमारी मांग है कि जनहित में यहाँ तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी और की जान जोखिम में न पड़े।


इस दौरान संयुक्त महामंत्री विक्रम जोल्हे जी, संयुक्त सचिव विष्णु रात्रे जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest