
CG MEDIA TV:सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे बैठे मां-बेटे मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर बंजारे अपनी मां ननकी भूरी के साथ निर्माणाधीन मकान के छज्जे के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा ढह गया और दोनों उसके नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
We are on YouTube




