सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ कांग्रेस में नई ऊर्जा: भूपेंद्र साहू बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री।

CG MEDIA TV : सारंगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी राजनैतिक खबर सामने आ रही है। संगठन विस्तार और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए, कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।”

“सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जन समस्या निवारण की नई नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में, CG MEDIA TV के पत्रकार भूपेंद्र साहू को उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस जन समस्या निवारण का संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है।


भूपेंद्र साहू लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।”



“नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकार जगत के साथियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि भूपेंद्र साहू के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं की आवाज बुलंद होगी।”
भूपेंद्र साहू का पक्ष –
“अपनी इस नई जिम्मेदारी पर भूपेंद्र साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest