
CG MEDIA TV:RDSS योजना के अंतर्गत सुधार कार्यों के चलते कल यानी 21 फरवरी 2026 को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 11KV गोडिहारी फीडर के बायफरकेशन (Bifurcation) का कार्य किया जाना है।
साथ ही, 33KV न्यू सारंगढ़ फीडर क्रॉसिंग होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर केडार उपकेंद्र (Substation) की बिजली कल सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बंद रखी जाएगी।”

जनता के लिए अपील:
“इस दौरान केडार उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों और क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी। हमारी आप सभी दर्शकों से अपील है कि बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य जैसे— पानी भरना या मोबाइल चार्जिंग— सुबह 10 बजे से पहले ही पूर्ण कर लें, ताकि आपको किसी बड़ी असुविधा का सामना न करना पड़े।”
We are on YouTube




