सारंगढ़ - बिलाईगढ़

“रोजी-रोटी की तलाश में आया था सारंगढ़, लेकिन ससुराल के पास ही खत्म हो गई जिंदगी; आम के पेड़ पर मिला युवक का शव!”

CG MEDIA TV:सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिंद में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश आम के पेड़ पर लटकती पाई गई। मृतक की पहचान देवेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से यहां रहकर सैलून का संचालन कर रहा था।


घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतक देवेंद्र श्रीवास मूल रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम डेराडीह (कटगी) का निवासी था। सारंगढ़ का ग्राम कुधरी उसका ससुराल था, लेकिन वह अपनी आजीविका चलाने के लिए सपरिवार ग्राम छिंद में किराए के मकान में रहता था और वहीं सैलून चलाता था।
रविवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए, तब उन्होंने देवेंद्र की लाश उसके किराए के मकान के पीछे स्थित तालाब के पार पर एक आम के पेड़ से लटकती देखी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।


जांच में जुटी सारंगढ़ पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest