रायपुर

रायपुर: स्कूल संचालक को धमकी देने वाले शोएब ढेबर पर FIR, कार ठोकने के बाद किया था हंगामा।

CG MEDIA TV रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

6 फरवरी की रात 10 बजे का है। अब स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शोएब ढेबर की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा पुलिस को बताया, कि वे विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9 तेलीबांधा निवासी है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गया था।

दर्शन के बाद जब वह अपनी कार क्रमांक CG-04-PY-5003 के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही इंडिवर कार के चालक शोएब ढेबर ने गाड़ी लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्क्रैच मारा। आरबी मिश्रा ने गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा, तो बीच सड़क में गाड़ी रोकर वो गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद आरबी मिश्रा थाना पहुंचे और शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी जेल में कर चुका है अभद्रता

बता दें कि शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है। 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई।

इसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने के लिए बैन कर दिया था। बैन करने के बाद जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज किया था।

जूक क्लब में व्यापारी से की थी मारपीट

19 सितंबर 2024 को भी जूक क्लब में मारपीट के मामले में शोएब ढेबर का नाम सामने आया था। शोएब ने इस क्लब में कारोबारी से मारपीट हुई थी। विवाद पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शोएब मारपीट पर उतर आया था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest