रायपुर

रायपुर में ‘सरस्वती साहित्य सम्मान’ का भव्य आयोजन, डॉ. जीवन जायसवाल को मिला ‘नव लेखक सम्मान’

CG MEDIA TV:राजधानी रायपुर में कल साहित्य और संस्कृति की एक विशेष झलक देखने को मिली। शांति नगर स्थित विमेतरा ऑडिटोरियम में सरस्वती बुक्स भिलाई और साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह 2026’ संपन्न हुआ।

इस गरिमामय समारोह का आयोजन 21 फरवरी 2026 को किया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए उन चुनिंदा लेखकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कलम के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस कड़ी में, सारंगढ़ जिले के उभरते हुए हस्ताक्षर डॉ. जीवन जायसवाल को ‘सरस्वती नव लेखक सम्मान’ से नवाजा गया। डॉ. जायसवाल वर्तमान में इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके शोध और लेखन ने प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



आपको बता दें कि डॉ. जीवन जायसवाल अपनी शैक्षणिक सेवाओं के माध्यम से भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। वर्तमान में वे मुंगेली जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, कोटरी में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

साहित्य के प्रति उनके इस जुनून और उपलब्धि पर उनके कॉलेज और सारंगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस सम्मान समारोह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की माटी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest