
CG MEDIA TV:दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाइयों ने मिलकर मार डाला। 30 अक्टूबर की सुबह लड़की घर में अकेली थी। तभी युवक उससे मिलने घर पहुंच गया। ये बात जब भाइयों को पता चली तो इतना मारे की उसकी जान चली गई। मर्डर में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में था। मृतक की मां का आरोप है कि लड़की ही उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गई थी। जहां उसे मरवाया गया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

लड़की के घर गया था युवक, भाईयों ने मिलकर मार डाला
खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह मामला सामने आया है कि खुर्सीपार के रहने वाले सूरज की बहन से मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज (25 साल) का प्रेम-प्रसंग का मामला था। 30 अक्टूबर की सुबह युवती की मां बाहर गई हुई थी। भाई सूरज भी घर पर नहीं था।
इस बीच युवक ने लड़की को कॉल किया और घर आने की बात कही। युवती ने बार-बार मना किया, लेकिन विक्की नहीं माना और जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि इसके थोड़े देर के बाद युवती का भाई घर आ गया।
उसने दोनों को एक साथ देख लिया। इसकी जानकारी लगते ही विक्की ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सूरज ने अपने मामा के लड़कों को फोन कर बुलाया।
किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद सभी ने मिलकर विक्की की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान विक्की को सिर पर ज्यादा गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की मां का आरोप- बेटे को बुलाकर ले गई युवती
दूसरी तरफ मृतक की मां शोभा सरोज का कहना है कि मेरे बेटे विक्की को युवती बुलाने घर आई थी। वो उसे बुलाकर अपने साथ लेकर गए हैं और उसके बाद उसे सभी ने मिलकर जान से मार दिया है। गेट बंद कर सब लोग मार दिया है।
उसका बेटा सूरज मुझे मारकर भगा दिया। मैं मोहल्ले वालों को बुलाई। लोगों ने बताया कि मेरा बेटा लड़की के पीछे-पीछे गया था, उसके पीछे मैं भी गई। लेकिन तब तक मेरे बेटे को मारकर लेटा दिए थे।
पांच लोग हत्या में शामिल, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
इस मामले में खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें एक का नाम सूरज है, जिसके घर पर यह पूरी वारदात हुई है। वहीं इस मामले में सूरज के मामा का लड़का सुधांशु और उसके साथ तीन अन्य आरोपी शामिल हैं।
इन सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है सुधांशु और सूरज। बाकी के तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई सूरज रायपुर में काम करता था। दिवाली और छठ मनाने के लिए वो भिलाई पहुंचा हुआ था।
बेटे को बुलाने के लिए लड़की घर आई थी
घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। मां पहुंची तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था।

मां ने कहा कि 15 दिन पहले की बात है। पड़ोसियों ने उनकी बेटी को भी गायब कर दिया था। 3-4 दिन परेशान रही। थाने के चक्कर काटी तब बेटी लौटी है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे युवक की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने उनके बेटे को मारा है। सुधांशु घर के पीछे ही रहता है, वह सूरज के मामा का लड़का है। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछकर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.



