सारंगढ़ - बिलाईगढ़

मौत का जंक्शन बना ‘गढ़ चौक’: जहरीली राख ढोते ट्रकों ने ली युवक की बलि, क्या यही है सुरक्षा का दावा?

CG MEDIA TV:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जहरीली फ्लाई ऐश से लदी ओवरलोड हाईवा शहर के अंदर से दिन-रात बेखौफ होकर फर्राटा भर रही हैं। ये वाहन न सिर्फ पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए ज़हर बन चुके हैं, बल्कि अब सड़कों पर सीधे मौत का कारण बन रहे हैं। गढ़ चौक के पास ऐसी ही एक ओवरलोड हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम जेवरा निवासी पवन निराला की मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर है, जबकि तीसरा बाल-बाल बचा। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता सबूत है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आने वाले दिनों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। शहर और स्कूलों के आसपास से हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने निकलेंगे। ऐसे में बेलगाम ओवरलोड हाईवा बच्चों की जान पर सीधा खतरा बन चुकी हैं। सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है, क्या किसी और मौत के बाद ही प्रशासन जागेगा? क्या बोर्ड परीक्षा से पहले इन मौत के ट्रकों पर लगाम लगेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest