सारंगढ़ - बिलाईगढ़

ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले ने ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार; युवाओं को सौंपी संगठन की कमान

CG MEDIA TV:सारंगढ़। होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले ने अपनी कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहम्मद सिद्दीकी एवं जिला अध्यक्ष श्री धरमलाल वर्मा की सहमति से जारी इस सूची में ऊर्जावान युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।


प्रमुख नियुक्तियाँ और जिम्मेदारियाँ

विकास कोसले द्वारा जारी सूची में 33 पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गई हैं:

• उपाध्यक्ष: तुलसीदास महंत, टोपलाल टंडन, किशोर निराला, सोन साय रात्रे और खेमलाल खुटे।

• महामंत्री: लक्ष्मीनारायण वर्मा, उमाशंकर जोल्हे, दिलेश्वर पटेल और पवन कुमार साहू।

• संयुक्त महामंत्री: विक्रम जोल्हे एवं भूपेंद्र साहू।

• सचिव: उमेश भारद्वाज, रोहित साहू, राजेश कोसले, मनिराम निराला, अंकित कोसले और दुर्गेश रात्रे।

• कार्यकारिणी सदस्य: गौतम जोल्हे, अनुराग महंत, नितेश खुटे, संजू गिरी, राजकुमार गिरी, सूरज मनहर, हसन कोसले, फागूलाल जाटवर और विश्वास महंत।




नेतृत्व पर जताया भरोसा

इस विस्तार के दौरान विकास कोसले ने कहा कि यह नई टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन राकेश पटेल के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


कार्यकर्ताओं में उत्साह

होली के मौके पर मिली इन नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि युवाओं को आगे लाने से ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। विकास कोसले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest