
CG MEDIA TV:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सड़कों पर बिछ रही लाशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को दहला दिया है। बिलाईगढ़ ब्लॉक के बंदारी के पास हुए एक दर्दनाक एक्सीडेंट में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिले में बढ़ते ये हादसे अब प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हैरानी की बात यह है कि जिले में ऐसा कोई महीना नहीं बीत रहा, जहां आधा दर्जन से ज्यादा लोग सड़क हादसों का शिकार न हो रहे हों। हर कुछ दिनों में घर के चिराग बुझ रहे हैं, लेकिन यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण था।




