

सरसीवा । बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने आकाश पांडे जी को अपने राजस्व विभाग, अनुविभाग के विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आकाश पांडे जी अब राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आकाश पांडे जी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी का आभार व्यक्त किया है। वहीं आकाश पांडे ने भी विधायक दीदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।





