
CG MEDIA TV: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्रांसपोर्टर की दबंगई का मामला सामने आया है। दुर्ग से अपने परिवार के साथ भिलाई के मॉल में मूवी देखने आई महिला के साथ ट्रांसपोर्टर ने पहले तो छेड़छाड़ की फिर बाहर निकलते ही महिला के बेटे और उसके पति को मारा। बताया जा रहा है सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।

मामला स्मृति नगर चौकी का है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ट्रांसपोर्टर और उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की। पुलिस जैसे-तैसे आरोपियों को पकड़कर थाने लाई तो यहां पर दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। इस दौरान 3 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, एक की उंगली टूटी है।
आरक्षक का हाथ फ्रैक्चर, मुंशी की उंगली टूटी
पुलिस ने बताया कि मॉल के पास बीच-बचाव कर रहे प्रधान आरक्षक पकंज चौबे के साथ धक्का-मुक्की की गई। जिससे वो नीचे गिर गए और उनको चोट लग गई। विवाद के दौरान सिपाही कौशलेंद्र के साथ मारपीट की।
इस मारपीट से सिपाही कौशलेंद्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस चौकी में ही आरोपियों ने मुंशी आत्मराम कोसले के साथ भी मारपीट की। इससे उनकी उंगली टूट गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार (23 अक्टूबर) को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान कोहका निवासी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव भी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ फिल्म देखने आया था।
सीट पर बैठने को लेकर महिला और सुजीत साव के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला और उसका परिवार थिएटर से बाहर निकल आया और पुलिस को सूचना दी।
पेट्रोलिंग टीम के साथ भी धक्का-मुक्की
महिला की शिकायत पर थोड़ी देर में स्मृति नगर चौकी की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन आरोपी ने वहीं मॉल के बाहर महिला के बेटे से मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक सुजीत ने फोन कर अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया था, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। बीच-बचाव के दौरान प्रधान आरक्षक पंकज चौबे से भी धक्का-मुक्की की गई।

पुलिस चौकी में भी जारी रही दबंगई
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लेकर आ गई। लेकिन यहां भी आरोपियों की दबंगई जारी रही। पुलिस के अनुसार चौकी में आरोपी सुजीत साव और उसके साथी अंदर घुस आए और वहां मौजूद मुंशी आत्माराम और आरक्षक कौशलेंद्र पर हमला कर दिया।
इस दौरान आरक्षक का हाथ फ्रैक्चर हो गया और मुंशी आत्माराम की एक उंगली टूट गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में अफसरों के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत साव (49 साल), सुजीत कुमार (32 साल), शिवपूजन कुमार (20 साल), सागर साव (29 साल) और जिगर साव (28 साल) शामिल हैं।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
घटना मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे से करीब 1 बजे तक मॉल और चौकी दोनों जगह हंगामा चलता रहा।
पुलिस ने गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.




