
CG MEDIA TV: सारंगढ़ क्षेत्र के सुन्दराभाटा पास ग्राम चुहिपली में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जहाँ ‘सरदार बोरवेल्स’ की एक बोरवेल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक एक तरफ लोड ज्यादा होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पूरी तरह से एक किनारे पलट गई

असंतुलन बना कारण: प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी चलते समय एक तरफ झुक गई थी, जिससे भारी मशीनरी का भार संभालना मुश्किल हो गया।
जिसका नंबर TG 12 C 1179 है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाड़ी के किनारे और बोरवेल की पाइपें पूरी तरह जमीन पर बिखर गई हैं। गाड़ी एक पेड़ के सहारे रुकी हुई नजर आ रही है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल मौके पर स्थानीय लोग मौजूद हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।




