
CG MEDIA TV:सारंगढ़-बिलाइगढ़। जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम केडार में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। पिछले कुछ घंटों से गाँव के आसपास बाघ को देखे जाने की खबर के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।

बांध और रिहाइशी इलाकों के पास दिखा बाघ ग्रामीणों के अनुसार, बाघ को गाँव से बांध और जंगल के रास्तों पर देखा गया है। बाघ की आहट इतनी नजदीक है कि लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाघ ने मवेशियों पर भी हमला करने की कोशिश की है, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता व्याप्त है।
वन विभाग को दी गई सूचना घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। हालांकि, अभी तक बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। वन विभाग की टीम इलाके की निगरानी कर रही है और पदचिन्हों (Pugmarks) के आधार पर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।





