
सारंगढ़ से परसदा मार्ग पर आज एक बार फिर एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। कलमी मोड़ के पास छड़ से लदा एक माजदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा।”
हादसा: जानकारी के मुताबिक, ट्रक सारंगढ़ की ओर से आ रहा था। कलमी मोड़ के पास पहुँचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा समाया। ट्रक में भारी मात्रा में लोहे की छड़ें लदी थीं।
कारण: स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ स्थित छोटा पुल ही हादसों की असली जड़ है। सड़क के मुकाबले पुल की चौड़ाई काफी कम है और मोड़ इतना तीखा है कि भारी वाहनों को जगह नहीं मिल पाती।


लगातार खतरे: यह कोई पहली घटना नहीं है। यहाँ आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) को बार-बार सूचित करने के बाद भी इस संकरे पुल के चौड़ीकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
“यह पुल नहीं, बल्कि हादसों का न्यौता है। जब तक इस छोटे पुल को चौड़ा नहीं किया जाता, तब तक यहाँ इसी तरह गाड़ियों के गिरने और लोगों की जान जाने का खतरा बना रहेगा।”
“फिलहाल ट्रक को निकालने की कोशिशें जारी हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है? कलमी मोड़ के इस संकरे पुल पर कब ध्यान दिया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है।”





