कोरबा

कटघोरा में हाथियों का तांडव: 48 हाथियों के दल ने 10 घर उजाड़े, मवेशियों को उतारा मौत के घाट।

CG MEDIA TV:कटघोरा वन मंडल के कटोरी नगोई गांव में हाथियों ने भारी तबाही मचाई है। 48 हाथियों के दल ने 10 परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए हैं। बेघर ग्रामीण इस कड़ाके की ठंड और असुरक्षित माहौल में पेड़ों के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। मवेशियों की मौत और फसल बर्बादी से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बेघर हुए ग्रामीण
हाथियों के इस दल ने देखते ही देखते 10 परिवारों के कच्चे मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। स्थिति इतनी भयावह है कि अपना सब कुछ खो चुके ये ग्रामीण अब खुले आसमान के नीचे, पेड़ों की शरण लेकर रात काटने को मजबूर हैं। न सिर पर छत बची है, न घर में दाना।

प्रशासन पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों की मूवमेंट को ट्रैक करने और उन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। मुनादी और निगरानी के दावे कागजों तक सिमट कर रह गए हैं, जबकि धरातल पर लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

क्या वन विभाग किसी बड़ी जनहानि का इंतज़ार कर रहा है? कब मिलेगा इन बेघर परिवारों को मुआवजा और कब थमेगा हाथियों का यह उत्पात?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest